logo

राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने रांची में दर्ज करायी शिकायत, BJP के इन नेताओं को घेरा 

congress182.jpg

रांची 

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने रांची के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है। कांग्रेस ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

बता दें कि पिछले दिनें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित बयान देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं क्योंकि वो इस देश को बांटना चाहते हैं। इनको देश से कोई लेना देना नहीं है।   


इसी तरह शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने हालिया दिनों में राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा आगे कहा था कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं।"

  
 

Tags - Congress complaint indecent Rahul gandhi  Jharkhand News News Jharkhand